By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 29 Jan 2019 09:23 PM (IST)
एक्टर शरमन जोशी की फिल्म 'द लीस्ट ऑफ दीज़' का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. फिल्म का ये ट्रेलर फिल्हाल अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म की कहानी देश की ही एक सच्ची घटना से प्रेरित है.
फिल्म की कहानी के केंद्र में धर्म परिवर्तन को रखा गया है. जिसमें लोगों का अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन कर उन्हें हिंदू से क्रिश्चियन बनाए जाने का मामला दिख रहा है.
ये कहानी है ग्राहम स्टेन्स (GrahamStaines) की है. ग्राहम स्टेन्स एक ऑस्ट्रेलियन क्रिश्चिय मिशेनरी से संबंध रखते थे और उनके दो बेटे थे. साल 1999 में स्टेन्स को ओड़िशा के केंदुझर जिले के एक गांव में उनके दो बच्चों के साथ जिंदा जला दिया गया था. इस मामले में हिंदू चरंपथिंयों पर ऐसा करने का आरोप लगा था.
फिल्म में शरमन जोशी एक ऐसे पत्रकार की भूमिका में हैं जो स्टेन्स द्वारा किए गए धर्म परिवर्तन के पीछे की सच्चाई को सबके सामने लाना चाहता है. शरमन के किरदार का मानना है कि स्टेन्स लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहा है.
बताया जाता है कि जिस वक्त स्टेन्स की मौत हुई ओड़िशा के आदिवासियों को लिए करीब 30 साल से भी ज्यादा वक्त से काम कर रहे थे. उनकी मौत के बाद उन पर आरोप लगे कि वो जबरन गरीब आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवाते थे.
हालांकि साल 2005 में उनकी पत्नी ग्लेडिस ( Gladys) को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था. शरमन जोशी की ये फिल्म 1 फरवरी को यूएस में रिलीज की जाएगी और भारत में इसे 1 मार्च को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन अनीष डेनियल ने किया है.
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे